वेतन और पेंशन न मिलने से नाराज जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का धरना

22 फरवरी तक प्रतिदिन धरना दिया जाएगा।
प्रतिदिन मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम से अधिकारी कर्मचारी अपना मांग पत्र भेजेंगे।
उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी तक नियमित धरना जल निगम के मुख्य कार्यालय पर दिया जाएगा। जिसके बाद जल निगम अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। लखनऊ मुख्यालय पर मांग उठाई जा चुकी है। रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन भी नहीं मिल रही है। वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। धरने पर जल निगम के सहायक अभियंता बलबीर सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद हैं। जल निगम संघर्ष समिति ने यह भी एलान किया है कि शासन ने 22 फरवरी तक मांगे न मानी तो आमरण अनशन किया जाएगा।